उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नागझिरी एवं थाना माधवनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
*🔹प्रकरण 01 – थाना नागझिरी*-
थाना नागझिरी पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सुमन गार्डन के सामने सर्विस रोड पर सफेद प्लास्टिक के थैले में अवैध शराब लेकर खड़ा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *नवल चतरत पिता चन्द्रकुमार चतरत, उम्र 42 वर्ष, निवासी दशहरा मैदान, थाना माधवनगर, उज्जैन* बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक के थैले में रखी *अंग्रेजी शराब 8 PM की 02 पेटी (कुल 24 बोतल, प्रत्येक 750 एमएल) कुल 18 लीटर शराब कीमत लगभग ₹16,248/- जप्त की गई।* आरोपी के पास शराब रखने/परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।
उक्त शराब को पंचान के समक्ष विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹प्रकरण 02 – थाना माधवनगर*-
थाना माधवनगर पर पुलिस बल को सर्कल भ्रमण के दौरान घासमंडी चौराहा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दशहरा मैदान के पास मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर बिक्री हेतु खड़ा है।
सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम द्वारा पंचान के साथ मौके पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP-09-VC-3347 पर बैठा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *राजाराम पिता बंसतीलाल परमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी चिकली थाना माकड़ोन, हाल मुकाम कृष्ण पार्क कॉलोनी, उज्जैन* बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास नीले रंग के बैग में रखी—
▪️लंदन प्राइड वोडका – 04 क्वार्टर (180 एमएल)
▪️लंदन प्राइड व्हिस्की – 05 क्वार्टर (180 एमएल)
▪️देशी प्लेन शराब – 09 क्वार्टर (180 एमएल)
*कुल 3240 एमएल शराब कीमत लगभग ₹2,430/- जप्त की गई।साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।* आरोपी के पास शराब रखने/बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹अपील*-
उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।