रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित

उज्जैन,उत्‍तर रेलवे जम्‍मू मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक होने के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—

1.31 मार्च, 2026 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस, शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा तक निरस्‍त रहेगी।

2. 31 मार्च, 2026 को हापा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस, शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा तक निरस्‍त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। इसके साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।