उज्जैन,श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप एवं मंदिर प्रांगण स्थित नवग्रह मंदिर के समीप विराजित श्री राम भगवान के मंदिर में आज अपराह्न 12 बजे श्री रामचन्द्र भगवान का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन एवं आरती सम्पन्न की गई। कार्यक्रम में श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी-पुरोहितों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे और सभी ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर भक्ति भाव से सहभागिता की।