मध्य प्रदेश पुलिस को जल्द से जल्द फरहान खान, उसके साथी और कुंभ वायरल गर्ल को तलाशना चाहिए – वरिष्ठ वकील डॉ.ए पी सिंह

उज्जैन, सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वरिष्ठ वकील डॉ.ए पी सिंह का उज्जैन आगमन हुआ, सुबह उन्होंने महाकाल के दर्शन एवं बिधिवत पूजा अर्चना की एवम सीमा सचिन मीना के पुत्र भारत मीना के लिये शुभाशीश मांगा, उसके उपरांत चंबल विकास यात्रा, भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले प्रेस क्लब, उज्जैन, मध्य प्रदेश में डॉ. ए पी सिंह का स्वागत सम्मान रखा गया, विदित रहे बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अगवाई मे तीन जजों की महत्वपूर्ण बेंच द्वारा कई याचिका कर्ताओं की तरफ से पैरवी कर रहे डॉ. ए पी सिंह ने यू जी सी की जनरल कास्ट विरोधी नीतियों पर अनिश्चित कालीन स्टे लगवाया था। जिससे सवर्ण समाज मे काफी खुशी का माहौल रहा, इसी वजह से वरिष्ठ वकील डॉ. ए पी सिंह के उज्जैन पहुंचने पर आनन फानन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉ. ए पी सिंह ने अपने संबोधन में यूजीसी बिल को देश की एकता, अखंडता को तोड़ने वाला बताया और भारत सरकार से मांग की कि सरकार को “सबका साथ सबका विकास” के अपने नारे को फलीभूत करते हुए इस बिल को समय रहते खत्म करना चाहिए।

डॉ. ए पी सिंह ने पत्रकारों द्वारा कुंभ वायरल गर्ल पर पूछे गए सवाल पर कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस को जल्द से जल्द फरहान खान, उसके साथी और कुंभ वायरल गर्ल को तलाशना चाहिए जिससे केरल जो बहुत ही तेजी से धर्मांतरण का अड्डा बना हुआ है उस पर रोक लगे। विदित रहे वरेिष्ठ वकील डॉ. सिंह फिल्म निर्माता निर्देशक सनोज मिश्रा के भी वकील है।

चंबल विकास यात्रा के संयोजक एवं भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह भदौरिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को धर्मांतरण की इस घटना पर शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान लेना चाहिए।

प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष किशोर सिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री नरेश सिंह भदौरिया, हरदयाल सिंह ठाकुर, एडवोकेट, अर्जुन भदौरिया, विजय सिंह परिहार, नीलम चौहान, एडवोकेट, गीता चौहान आदि ने भी अपने संबोधन में धर्मांतरण के खिलाफ फिल्म निर्माता निर्देशक सनोज मिश्रा की लड़ाई में पूरी तरह से साथ देने का वादा किया और सभी ने एक सुर में मध्य प्रदेश पुलिस से जल्द ही इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने और दूध का दूध, पानी का पानी करने की मांग की, उपस्थिति जनसमूह ने नारे. लगाये “आदिवासी बालिका के सम्मान मे क्षत्रिय महसभा मैदान में”
सभी ने वीर योद्धा राना सांगा के जन्मदिन की बधाई भी दी।