घर में घुसकर मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपीयो की पतारसी कर उचित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महिदपुर श्री जेंडेन लिंगजेरपा के नेतृत्व में थाना महिदपुर रोड पुलिस टीम को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 15.04.2026 को फरियादिया द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.04.2026 की रात्रि आरोपी द्वारा फरियादिया के घर में घुसकर शराब/पाउडर पीने हेतु रुपये की मांग की गई। रुपये देने से मना करने पर आरोपी द्वारा फरियादिया को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गंदी-गंदी गालियां दी गईं तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।

🔹 *पुलिस कार्यवाही*–
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर रोड में अपराध क्रमांक 51/15.04.26 धारा 119(1), 331(2), 115(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर महिदपुर रोड पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध होने के 01 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाकर *गिरफ्तार आरोपी जहीर पिता गुलाम दस्तगीर उर्फ छुट्टन उम्र 40 साल निवासी शुगर मील रोड महिदपुर रोड को माननीय न्यायालय में पेश किया गया*, जहाँ से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर आरोपी को जेल भेजा गया।

🔹 *सराहनीय भूमिका*–
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर.एस. भाबोर,सउनि. रविन्द्र सिंह बैस,प्रआर. 459 सियाराम धनावत,आरक्षक 1589 कमलेश चौहान,आरक्षक 1645 ईश्वरलाल चौहान,आरक्षक 1859 मदन पग्गी की मुख्य भूमिका रही।