उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिमनगंज मंडी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद की है। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 09.06.2026 को थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान गरोठ रोड ब्रिज के नीचे टाइम हेडक्वार्टर के पीछे सर्विस रोड क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन क्रमांक MH31FR/2515 स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी दिखाई दी। वाहन के पास पहुंचकर जांच करने पर कार में बैठे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम –
01. पंकज पिता श्यामराव चरडे उम्र 34 वर्ष निवासी प्रभा सिटी, पवनगांव, थाना पार्डी जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
02. अमित तिवारी पिता महेन्द्र तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी बिहार ।
होना बताया। दोनों व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर मौके पर नियमानुसार तलाशी एवं वाहन की जांच की गई।
वाहन में रखे एक खाकी रंग के बॉक्स/पुश्ते में हल्के भूरे रंग का संदिग्ध पदार्थ पाया गया। तौल करने पर उक्त पदार्थ का कुल वजन 01 किलो 15 ग्राम होना पाया गया। मौके पर उपलब्ध अनुभव एवं प्रारंभिक परीक्षण के आधार पर उक्त पदार्थ की पहचान अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (MD Drugs) के रूप में की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई। आरोपियों से उक्त मादक पदार्थ रखने संबंधी वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पूछताछ की गई, किन्तु वे कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद 01 किलो 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स तथा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MH31FR/2515 को विधिवत जप्त किया गया।
उक्त अवैध मादक पदार्थ की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹15,00,000/- है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
जप्ती
01.01 किलो 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स
02. स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MH31FR/2515
03. नगदी राशि ₹5,050/-
04.02 मोबाइल फोन
पूछताछ में खुलासा –
आरोपीगण पंकज चरडे एवं अमित तिवारी से की गई विस्तृत पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा
हुआ कि आरोपियों द्वारा उक्त अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से क्रय किया गया था।
आरोपीगण उक्त मादक पदार्थ को अवैध रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाकर सप्लाई करने की योजना में थे। इसी क्रम में वे उज्जैन में अपने किसी साथी को साथ लेने के उद्देश्य से रुके हुए थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ा गया।
हुआ कि आरोपियों द्वारा उक्त अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से क्रय किया गया था।
आरोपीगण उक्त मादक पदार्थ को अवैध रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाकर सप्लाई करने की योजना में थे। इसी क्रम में वे उज्जैन में अपने किसी साथी को साथ लेने के उद्देश्य से रुके हुए थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ा गया।
सहायनीय भूमिका –
थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी निरी विवेक कनौडिया, उप निरीक्षक लिबेन खेस, सउनि दिनेश सरौठिया, आर तेजकरण हिरवे, आर जगदीश गेहलोत, आर संदीप चौधरी, आर अर्जुन जाटव, आर वीरसिंह, आर सोहन वर्मा, आर अभिषेक राठौर की मुख्य भूमिका रही ।