उज्जैन,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मंछामन स्थित ईडब्लूएस श्रेणी की आवासीय इकाइयों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रचलित है शुक्रवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा ई रिक्शा से पहुंचकर अधिकारियों के साथ मल्टी का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही मल्टी के शेष कार्य को पूर्ण करें ताकि हितग्राहियों को उनके आवासों हस्तांतरण किया जा सके*
*उल्लेखनीय है कि मंछामन स्थित ईडब्ल्यूएस श्रेणी की आवासीय इकाइयों के कुल 6 ब्लॉक में 288 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया गया है जिसमें आई एवं जे ब्लॉक का काम 95 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है जिसे शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है इसी के साथ सी और डी ब्लॉक का कार्य भी 80% तक एवं जी और एच का कार्य भी प्रचलित है शीघ्र ही इनका कार्य भी पूर्ण करते हुए हितग्राहियों को उनके आवासों का आवंटन किया जाएगा*
*निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री जगदीश मालवीय, सहायक यंत्री श्री निर्झर शुक्ला एवं संबंधित कार्य के ठेकेदार, कंसलटेंट उपस्थित रहे*
*महापौर ई रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण करने पहुंचे*
*पेट्रोल-डीज़ल के मितव्ययिता पूर्ण उपयोग के दृष्टिगत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से की गई अपील एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के आवाहन पर उज्जैन नगर पालिक निगम में भी महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शुक्रवार को ई रिक्शा से मल्टी का निरीक्षण करने पहुंचे!