माधव महाविद्यालय में विश्व योग दिवस मनाया गया

उज्जैन, योग हमारी संस्कृति का एक विशिष्ट उपहार है । हमारे देश के ऋषि मुनियों ने इस विद्या का संरक्षण किया है । हमें भी योग करके स्वयं को और अपने समाज को स्वस्थ रखना चाहिए । आज योग के माध्यम से दुनिया हमारे दर्शन को अपना रही है । विश्व योग दिवस के अवसर पर इस के संरक्षण और विकास का संकल्प लें । ये उद्गार विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय
माधव महाविद्यालय में ” स्वस्थ आयु के लिए योग” की थीम पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ कल्पना सिंह ने व्यक्त किए । इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया । प्राचार्य डॉ कल्पना सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया । कार्यक्रम का आयोजन क्रीड़ा विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री नवीन कोरट के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ केशव मणि शर्मा, डॉ रफीक नागौरी, प्राे शैलजा साबले , प्रो राधेश्याम भील, प्रो धीरज सरोठिया, प्रो मोहन मुजाल्दा, प्रो नीता तोमर, प्रो वंदना मंडोर आदि उपस्थित रहे । प्राध्यापक , कार्यालय स्टॉफ और विद्यार्थियों ने योगासन किया ।