उज्जैन, नीट (NEET) परीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान उज्जैन पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए कई विद्यार्थियों की समय रहते सहायता की गई।
🔹परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं लगभग चार छात्राएं अपना आधार कार्ड घर पर भूल गई थीं, जिसके कारण उनके परीक्षा में सम्मिलित होने में कठिनाई उत्पन्न हो गई थी। परीक्षा ड्यूटी में तैनात निरीक्षक गगन बादल के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह चौहान व प्रधान आरक्षक मनीष यादव द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए छात्राओं के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया तथा व्हाट्सएप के माध्यम से आधार कार्ड की प्रति मंगवाई गई। इसके पश्चात तत्काल प्रिंट आउट की व्यवस्था कर छात्राओं को उपलब्ध कराया गया, जिससे वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकीं।
▪️इसी प्रकार एक छात्रा की परीक्षा केंद्र के निकट अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई गई तथा छात्रा को आवश्यक सहयोग एवं प्राथमिक मदद प्रदान की गई, जिससे उसकी स्थिति सामान्य हो सकी।
उज्जैन पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान किए गए इन मानवीय एवं संवेदनशील प्रयासों की विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन द्वारा सराहना की गई। अभिभावकों ने कहा कि पुलिस की तत्परता एवं सहयोगात्मक रवैये के कारण विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण भविष्य प्रभावित होने से बच गया।
*🔹उज्जैन पुलिस सदैव कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों की सहायता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार आमजन की हरसंभव सहायता हेतु तत्पर रहेगी।
