उज्जैन, आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव, आपातकालीन परिस्थितियों एवं नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए निगम का समस्त अमला अलर्ट मोड पर रहेगा*
*आयुक्त श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर नालियों एवं नालों के ऊपर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है, वहां तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए*
*सभी जोनों में आवश्यक संसाधन उपकरण जिसमें टॉर्च, लाइट, गमबूट, फावड़े, पंप, जनरेटर सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, साथ ही प्रत्येक जोन में चूरी, मुरम एवं गिट्टी का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि सड़क क्षति अथवा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल किए जा सकें*
*बैठक में मार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने, खुले चैंबर, नालियों एवं गड्ढों की बैरिकेडिंग करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए गए*
*निगम आयुक्त ने कहा कि वर्षाकाल में नाले-नालियों की नियमित सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फॉगिंग कार्य निरंतर जारी रखा जाए। पुल-पुलियों पर चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाए जाएं तथा रिफ्लेक्टरयुक्त संकेतक स्थापित किए जाएं। साथ ही हाईमास्ट एवं अन्य प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाए, साथ ही जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी*
*बैठक में अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, श्री पुनीत शुक्ला, श्री योगेंद्र सिंह पटेल, उपायुक्त श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, समस्त जोन के झोनल अधिकारी, सब इंजीनियर उपस्थित रहे!