उज्जैन, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत पुराणिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संगीता कार्लेकर द्वारा छात्राओं एवं स्टाफ को विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व एवं उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं संध्या गामी, सोनम कुमारी, बुलबुल माली एवं कु.भक्ति लोखंडे द्वारा विभिन्न योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. सीमा शर्मा, श्री प्रेम सिंह बघेल, डॉ. मनोज कुमार सिसोदिया, डॉ. लोकेश वाहने, डॉ ठाकरे सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत पुराणिक द्वारा योग दिवस में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया तथा सभी को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।