उज्जैन, दशहरा मैदान ग्राउंड पर मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) उज्जैन के तत्वावधान में अजाक्स की प्रांतीय साधारण सभा एवं द्वितीय मालवांचल महासम्मेलन-2026 का आयोजन संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के 55 जिलों से पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं संरक्षक मा. जे.एन. कासोटिया (आईएएस) ने संबोधित किया वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मा. संतोष वर्मा (आईएएस) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के विधायक, सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की ओर से 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तक पहुंचाकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायकगण डा चिंतामन मालवीय, अनिल जैन कालूहेड़ा, महेश परमार तराना, दिनेश जैन बोस उपस्थित थे।
आयोजन समिति प्रमुख जिला अध्यक्ष डॉ. रतनलाल परमार एवं प्रांतीय महासचिव महेश विरोलिया ने बताया कि सम्मेलन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, शोषित एवं पीड़ित वर्ग के सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में समाज के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। कार्यक्रम में पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग के रिक्त पदों पर विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से नियुक्ति सहित 13 सूत्रीय मांगों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की गई। साथ ही अजा-अजजा वर्ग के स्वर्णिम भविष्य निर्माण को लेकर रूपरेखा बनाई गई। इस अवसर पर पीएससी, यूपीएससी में चयनित प्रतिभाओं एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वहीं समाजसेवी, पत्रकार एवं साहित्यकारों को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर शिक्षा सम्मान, डॉ. अंबेडकर पत्रकारिता सम्मान एवं समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सचिव रमेशचंद्र चांगेसिया ने किया, जबकि आभार संभागीय अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी ने माना। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष मा. संतोष वर्मा (आईएएस) ने कहा कि केवल बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर फोटो खिंचवाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि उनके दिए गए संदेशों और विचारों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।अजा-अजजा वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपने okअधिकारों के लिए आगे आना होगा। आज हम लोगों ने सरकारी सेवाएं प्राप्त कर ली हैं, लेकिन हमारे बच्चों को सरकारी नौकरियों में अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, यह चिंता का विषय है। आरक्षण खत्म करने के नाम पर रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं और निजीकरण बढ़ने से सरकारी नौकरियों में कमी आ रही है। शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को शिक्षित, संगठित होकर संघर्ष करना होगा। डॉ. अंबेडकर के विचारों को आदर्श मानकर समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाना होगा। सम्मेलन के दौरान संगठन द्वारा उपस्थित अतिथियों का फूलों की माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।*मध महासम्मेलन में मुख्य अतिथि माननीय प्रातिय संरक्षक जे एन कंसोटिया साहब,(आर ए एस) प्रांतीय अध्यक्ष माननीय संतोष वर्मा (आर ए एस) के सानिध्य में विशेष अतिथि माननीय अनिल फिरोजिया सांसद, माननीय अनिल कालूहेड़ा विधायक उज्जैन उत्तर, माननीय विधायक तराना महेश परमार माननीय विधायक महिदपुर सुभाष बोस, माननीय विधायक आलोट डॉक्टर चिंतामण मालवीय, पूर्व महापौर पूर्व महापौर मदनलाल ललावत मौजूद रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा साहब ने कहा कि प्रशासन द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग को एवं उसकी शक्तियों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि उचित नहीं है । साथ ही श्री वर्मा जी ने कहा कि शासकीय नौकरी में चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी वर्ग के पदों पर अधिक से अधिक भरती इस समय आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही है जो कि न्यायोचित नहीं है इससे आरक्षित वर्ग के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यदि गंभीर परिस्थितियों में बहुत आवश्यक हो तो आउटसोर्स में भी आरक्षण का पालन किया जाना चाहिए।
प्रांतीय संरक्षक श्री जेएन कंसोटिया साहब ने कहा कि
मालवांचल द्वितीय महासम्मेलन में प्रांतीय महासचिव महेश विरोलिया, प्रांतीय सचिव रमेशचंद्र चांगेसिया, डॉ कनिया मेडा , संभाग अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी,विभागीय प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद मालवीय, जिला अध्यक्ष डॉ आर एल परमार,पूर्व संभागीय सचिव रमेशचंद्र सूर्यवंशी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दरियाव सिंह गहलोत जिला सचिव प्रवीण गहलोत राजेश सूर्यवंशी करण परमार गिरधर मालवीय अविनाश गुजराती बी एल सिदल तहसील अध्यक्ष उज्जैन ग्रामीण सरदार सिंह परमार तहसील अध्यक्ष नागदा खाचरोद गोपाल बामनिया तहसील अध्यक्ष महिदपुर बी एल परमार , तहसील अध्यक्ष घटिया मोहनलाल चौहान तहसील अध्यक्ष बड़नगर आनंद लाल सुडौतिया ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गुजराती गोकुल प्रसाद नागदिया ब्लॉक अध्यक्ष घटिया बाबूलाल एरवाल किशन लाल राठौर, मध्यप्रदेश से पधारे समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण क्यों उपस्थिति में मध्यप्रदेश की वार्षिक साधारण सभा एवं द्वितीय मालवांचल सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस सम्मेलन में समाज के प्रबुद्धगढ़,पत्रकारगण समाज के प्रतिभा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा इस साधारण सभा में पधारे जनप्रतिनिधियो को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा गया हैं!
