उज्जैन, अखिल भारतीय बलाई महासभा द्वारा समाज हित और संगठन की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। आज चैत्र पूर्णिमा एवं कबीर जयंती के पावन व ऐतिहासिक अवसर पर संगठन की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।महासभा के प्रदेश कार्यालय सचिव धर्मेंद्र सोलंकी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर दो कर्मठ समाजसेवियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है साथ ही उन्होंने कबीर प्रकट उत्सव कि पूरे देशवासियों को बधाई दी गई इसके अंतर्गत पूर्व सरपंच श्री ईश्वर कटारिया जी को मध्य प्रदेश का प्रदेश सहसचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही, समाज कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले श्री गोविंद मालवीय जी को प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति के तहत समाज हित में कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है।
*वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति*
इस नियुक्ति के सुअवसर पर अखिल भारतीय बलाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदनलाल राठौर जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें बधाई दी। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता साक्षी बने।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव अरविंद मालवीय, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष सांवले, उज्जैन जिला अध्यक्ष जगदीश मकवाना एवं शहर अध्यक्ष जीवन परमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाज के युवा और सक्रिय सदस्य अर्जुन सोलंकी, शुभम मालवीय तथा विकास सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर हर्ष व्यक्त किया।
*समाज में हर्ष की लहर,उज्जवल कार्यकाल की कामना*
कबीर जयंती के पावन पर्व पर हुई इन नियुक्तियों से संपूर्ण बलाई समाज और महासभा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और समाज जनों ने श्री ईश्वर कटारिया जी एवं श्री गोविंद मालवीय जी को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौर ने आशा व्यक्त की कि दोनों नए पदाधिकारियों के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, जिससे पीड़ित और शोषित वर्ग के कल्याण कार्यों में तेजी आएगी।