उज्जैन, दिनांक 28.06.2026 को फरियादी आकाश पिता गोविन्द उम्र 26 वर्ष निवासी जी ब्लाक टापरी बिरलाग्राम ने थाने पर उपस्थित होकर सूचना दी कि जयप्रकाश उर्फ टक्कु, राजेश राठौर, किशोर कछावा, रवि नायक और रवि परमार राजेश राठौर की टापरी पर बैठे थे।जहां पर मोहन ढोली निवासी ई ब्लाक टापरी का भी था ।मैं और विशालसिंह दोनों राजेश राठौर की टापरी पर जाकर खड़े ही हुये थे इतने में मोहन ढोली निवासी ई ब्लाक टापरी बिरलाग्राम नागदा का जयप्रकाश उर्फ टक्कु दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने पर मोहन जयप्रकाश को गालियाँ देने लगा,जयप्रकाश ने मोहन को गालियाँ देने से मना किया तो मोहन चिल्लाचोंट करते हुये अपने घर तरफ गया और तलवार लेकर आया और जयप्रकाश पर तलवार से वार किया, फिर मैं और अन्य साथी स्कुटी पर बिठाकर जनसेवा अस्पताल बिरलाग्राम नागदा लेकर गये जहां पर डाक्टर द्वारा ईलाज के दौरान चैक कर बताया कि जयप्रकाश की मृत्यु हो गई है। रिपोर्ट से अप.क्र. 195/2026 धारा-103(1) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
▪️*पुलिस कार्यवाही* –
अपराध हत्या का होकर गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये जो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम बनाकर विवेचना प्रारंभ की गई एवं महज 24 घंटो के अंदर ही *आरोपी मोहन पिता अंबाराम उम्र 45 वर्ष निवासी ई ब्लाक टापरी बिरलाग्राम नागदा को गिरफ्तार कर लिया है*।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
थाना प्रभारी बिरलाग्राम उनि.जितेन्द्र पाटीदार, सउनि भुरिया मोहरे, प्र.आर.294 गणेश पाल, आर.1271 संदीप यादव, आर.1531 नटवरसिंह ,आर.1809 अंकित पांचाल,आर.58 सौदागर जाट, आर.287 आनन्दसिंह,आर.1522 हेमराजगुर्जर,म.आर.निबिया,म.आर शिवानी की मुख्य भूमिका रही।