कलेक्टर श्री सिंह ने हरि फाटक हादसे में मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

उज्जैन, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने रविवार शाम को हरिफाटक हादसे में मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

रविवार शाम को अचानक मौसम खराब होने एवं आंधी के कारण हरी फाटक मार्ग चौराहे के समीप विद्युत तार टूटने से बाइक सवार 35 वर्षीय छोटू उर्फ आशिक पटेल पिता अहमद नूर पटेल निवासी ग्राम तालोद की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने मृतक के परिवारजनों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में तुरंत स्वीकृति प्रदान की है।