उज्जैन, धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 20 जुलाई को एक भव्य और अलौकिक भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। कुशला माता – चेना माता के दरबार में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में खाटू नरेश बाबा श्याम का विशेष रूप से आगमन होगा। इस अवसर पर बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या में भजन गायिका पुष्पा मकवाना तथा गायक राकेश जैन अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। गायक कलाकारों द्वारा बाबा श्याम को रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरा माहौल श्याममय हो जाएगा
*शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा भजनों का सिलसिला*
यह भव्य धार्मिक महोत्सव 20 जुलाई को शाम 7:00 बजे से खजूर वाली मस्जिद के पास स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलन और महाआरती के साथ होगी, जो देर रात प्रभु इच्छा तक अनवरत जारी रहेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं उज्जैन और आसपास के सभी श्याम प्रेमियों, धर्मप्राण जनता तथा श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित इस भव्य भजन संध्या में सम्मिलित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य लाभ कमाएं।
