नाबालिग से अनैतिक कृत्य एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

उज्जैन, थाना नागझिरी क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता के साथ अनैतिक कृत्य किए जाने के मामले में थाना नागझिरी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*-

दिनांक 17.07.2026 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना नागझिरी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.07.2026 को आरोपी *कान्हा पिता जगदीश परमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कड़ई, थाना महिदपुर, जिला उज्जैन,* जो निर्माण कार्य में मिस्त्री एवं ठेकेदारी का कार्य करता था तथा नक्षत्र गार्डन में चौकीदारी भी करता था, पीड़िता को दूसरी निर्माणाधीन साइट पर काम कराने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। आरोपी उसे काफी समय तक विभिन्न स्थानों पर घुमाता रहा तथा बाद में नक्षत्र गार्डन स्थित गार्ड रूम में आरोपी ने उसके साथ अनैतिक कृत्य किया।

घटना के पश्चात परिजनों द्वारा पीड़िता की तलाश किए जाने की जानकारी मिलने पर आरोपी पीड़िता को थाना नागझिरी के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नागझिरी में अपराध क्रमांक 219/2026 अंतर्गत धारा 137(2), 87 एवं 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

*🔹पुलिस कार्यवाही*-

पुलिस द्वारा पीड़िता को दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक एवं चिकित्सकीय कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नागझिरी पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की तथा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कान्हा परमार को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल दाखिल कराया गया।

*🔹सराहनीय भूमिका*-

थाना प्रभारी नागझिरी उप पुलिस अधीक्षक कमल निगवाल , उपरीक्षक पूजा सोलंकी व थाना नागझिरी पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही ।

🔹उज्जैन पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करती है।
उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।