उज्जैन, उज्जैन जिले में चोरी, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भा.पु.से.) तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तराना श्री राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में थाना तराना पुलिस टीम को चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलाता प्राप्त हुई है।
थाना तराना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना का कार्य संचालित है। परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किए जाने एवं उपकरण चोरी होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना तराना पुलिस द्वारा परियोजना के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लगातार निगरानी की जा रही थी।
दिनांक 17.07.2026 को ग्राम नाटाखेड़ी-बगोदा स्थित परियोजना क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम एवं परियोजना के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से परियोजना में उपयोग होने वाले ओएमएस बॉक्स के 28 नग पीएफसी एमडी वाल्व, जो चोरी किए गए थे, बरामद किए गए।
पूछताछ में *आरोपी ने अपना नाम दरबारसिंह पिता चरणसिंह, निवासी ग्राम भैसाखेड़ी, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास होना बताया*।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 457/2026 अंतर्गत धारा 303(5) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी गया मशरूका बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
▪️ *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक हरिराम अंगोरिया, आरक्षक राजू गुर्जर (आर. 2009) एवं आरक्षक अमरदीप सिंह (आर. 1624) की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।