उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराधों के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह व एसडीओपी तराना श्री राहुल कुमार खरे के निर्देशन में थाना प्रभारी झारडा उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल एवं उनकी टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
थाना झारडा के अपराध क्रमांक 186/2026 में धारा 109(1), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 19.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी रावतखेड़ी फंटा (तारोट रोड) के पास खड़ा होकर कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र गेहलोद पिता धारा सिंह, निवासी वेस्ट रेलवे यार्ड, बलसाड़ (गुजरात) बताया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
🔴 *सराहनीय भूमिका*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उनि दिग्विजय सिंह आंजना, सउनि वी.पी. सिंह परिहार, आरक्षक 261 नारायण सिंह कुशवाह, आरक्षक 1219 शुभकरण सिंह भदौरिया, आरक्षक 1864 मोहर सिंह, आरक्षक 1467 अनार सिंह, आरक्षक 705 कन्हैया अहिरवार, आरक्षक 1617 उत्तम रावत, आरक्षक 345 जयपाल विश्वकर्मा एवं सैनिक महेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।