उज्जैन, कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला उज्जैन में पिछले 24 घंटे में औसत 15.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें सर्वाधिक वर्षा खाचरोद तहसील में 46.0 मिमी हुई हैं। इसी प्रकार उज्जैन में 2.0 मिमी, घट्टिया में 28.0 मिमी, नागदा में 16.0 मिमी, बड़नगर में 9.0 मिमी, महिदपुर में 27.0 मिमी, झारडा में 12.0 मिमी तथा माकड़ौन में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
01 जून 2026 से आज दिनांक तक जिले की औसत कुल वर्षा 309.0 मिमी दर्ज की गई है। इसी अवधि में गत वर्ष की औसत कुल वर्षा 248.0 मिमी थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 906.2 मिमी है।