रामघाट से नगर निगम ने हटाए अवैध अतिक्रमण, 3 डम्पर व 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त

उज्जैन,निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामघाट क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। अभियान के दौरान घाट पर रखे अवैध काउंटर, तख्त, गुमटियां तथा अन्य अस्थायी संरचनाएं हटाकर 3 डम्पर एवं 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त किया गया*
*उल्लेखनीय है कि 3 अगस्त को बाबा महाकाल की प्रथम सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। इस दौरान बाबा महाकाल की पालकी रामघाट पहुंचेगी, जहां पारंपरिक पूजन-अर्चन होगा। साथ ही श्रावण मास में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री रामघाट पहुंचते हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए घाट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और धार्मिक आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सकें*
*कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, महाकाल थाना प्रभारी श्री गगन बादल, रिमूवल गैंग प्रभारी श्री मोनू थनवार सहित नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन का अमला उपस्थित रहा!