नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर श्री अशोक पाटीदार द्वारा टीम गठित कर नाबालिग बालिका की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई की गई।

🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 05.09.2026 को थाना महिदपुर क्षेत्र निवासी फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 362/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹 *पुलिस कार्यवाही*-
विवेचना के दौरान थाना महिदपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका एवं आरोपी की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैदानी सूचना के आधार पर थाना सांवेर, जिला इंदौर क्षेत्र के ग्राम रिंगनोदिया से नाबालिग बालिका को आरोपी शुभमसिंह उर्फ अन्नु उर्फ सुभाषसिंह उर्फ सुभोधसिंह पिता मांगूसिंह, पालक अर्जुनसिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी लसूडिया मन्सूर के कब्जे से सकुशल दस्तयाब किया।

प्रकरण में पीड़िता के कथनों एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर धारा 64, 64(2)(एम), 87, 127 बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 08.09.2026 को माननीय न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को उपजेल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया।

🔹 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि एन.एस. कनेश, सउनि राधेलाल निनामा, प्रधान आरक्षक 1084 विजय सिंह, आरक्षक 1297 सुनील, महिला आरक्षक 1114 मनीषा, महिला आरक्षक 236 निकिता, आरक्षक 1081 समरथ पाटीदार एवं थाना महिदपुर पुलिस टीम** की सराहनीय भूमिका रही।