नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने लिया छूट का लाभ

उज्जैन, शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत नगर निगम के समस्त जोन कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की गई। लोक अदालत के माध्यम से संपत्ति कर एवं जलकर सहित विभिन्न करों में नियमानुसार दी जा रही छूट का लाभ लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक निगम के जोन कार्यालयों में पहुंचे*
*लोक अदालत के दौरान करदाताओं ने अपनी बकाया कर राशि का निर्धारण करवाते हुए संपत्ति कर एवं जलकर की राशि जमा की। नागरिकों को लोक अदालत में उपलब्ध छूट की जानकारी देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर राशि का गणना एवं निर्धारण कर मौके पर ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई गई*
*नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के राजस्व एवं संपत्ति कर विभाग द्वारा जोन कार्यालयों में विशेष व्यवस्थाएं की गई, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा करदाताओं की बकाया राशि की जानकारी उपलब्ध कराने, देय राशि का निर्धारण करने तथा भुगतान संबंधी प्रक्रिया में सहयोग किया गया, जिससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा*
*लोक अदालत के माध्यम से करदाताओं को बकाया कर जमा करने के साथ नियमानुसार मिलने वाली छूट का लाभ लेने का अवसर मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने संपत्ति कर एवं जलकर की राशि जमा कराई गई*
*नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे लोक अदालत एवं शासन द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराई जाने वाली कर संबंधी छूट योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने संपत्ति कर एवं जलकर की बकाया राशि समय पर जमा करें तथा निगम की राजस्व व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करें!

नेशनल लोक अदालत अपडेट 11:00 बजे
सम्पत्तिकर 6,61,66,086/-
जल कर 43,47,425/-