फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीम व थाना माकड़ोन टीम द्वारा अपराध क्रमांक 04/2026, धारा 108, 115(2), 296(b), 351(3), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में वांछित *आरोपी भारत पिता नंदराम, उम्र 33 वर्ष एवं अनिता पति जीवन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम नांदेड को आज दिनांक 18.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।*

प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना माकड़ोन पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। टीम द्वारा प्राप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

▫️ सराहनीय भूमिका
डीएसपी श्री योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माकड़ोन श्री प्रदीप सिंह राजपूत,क्राइम ब्रांच टीम के प्रआर राजपाल चंदेल, प्रआर कुलदीप भारद्वाज, प्रआर रूपेश बिस्वान, प्रआर वीरसिंह, आरक्षक अनिल पांचोली, आरक्षक मनीष यादव, आरक्षक गुलशन चौहान, आरक्षक राहुल पांचाल एवं आरक्षक उदित नागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।