उज्जैन,दिनांक 16.09.2026 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 17.09.2026 को रात्रि 21:00 बजे के मध्य फरियादिया ममता पति मनोज अटनेरिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश कॉलोनी, जयसिंहपुरा, उज्जैन के घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने का लॉकेट, चांदी का कमर का कंदोरा एवं ₹6,000 नगदी चोरी कर ली गई थी।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना महाकाल में अप.क्र. 404/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई—
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना महाकाल पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 21.09.2026 को पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद किया गया।
बरामद मशरूका—
* सोने का लॉकेट
* चांदी का कमर का कंदोरा
* ₹1,500 नगद
* कुल अनुमानित कीमत ₹90,000
थाना महाकाल पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका—
निरीक्षक गगन बादल
प्र.आर. 1129 शैलेष योगी
आर. 685 शशांक बनाफर
आर. 67 पंकज कुट्रे