उज्जैन,दिनांक 22.09.2026 की रात्रि करीब 01:35 बजे थाना नानाखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अलकधाम कॉलोनी स्थित मोंगा परिवार के मकान में आग लग गई है तथा मकान के अंदर लोग फंसे हुए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी नानाखेड़ा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस टीम द्वारा स्थानीय रहवासियों के सहयोग से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस जवानों एवं रहवासियों ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए मकान की पहली एवं दूसरी मंजिल पर फंसे कुल 05 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके पश्चात दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं स्थानीय रहवासियों के सहयोग से आग में फंसे सभी 05 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।उज्जैन पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता से संभावित जनहानि को टाला जा सका।