चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर किया जप्त

उज्जैन, उज्जैन जिलें में चोरी के प्रकरण के खुलासे के संबंध में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीप सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बैछोटे के निर्देशन में थाना खाचरौद पुलिस टीम को चोरी के प्रकरण का खुलासा करने में सफलता प्राप्त हुई है।

🔹*घटना का विवरण*-
दिनांक 03.10.2026 को फरियादी राजेश पाटीदार निवासी बटलावदी द्वारा थाना खाचरौद पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने अपने खेत स्थित गोदाम के बाहर ट्रैक्टर की ट्रॉली खड़ी की थी। दिनांक 02.10.2026 की सुबह खेत पर जाकर देखा तो ट्रॉली अपने स्थान पर नहीं मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 444/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹*पुलिस कार्यवाही* :-
घटना की गंभीरता को देखते हुए एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी के आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई गई तथा मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लगातार खंगालकर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए।

पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी शरद पिता रामेश्वर निवासी ग्राम बटलावदी* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने दिनांक 01.10.2026 की रात्रि फरियादी के खेत पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने ट्रैक्टर से जोड़कर चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त कर लिया गया है।

🔹*बरामद मशरूका* :-
चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, कीमत करीब ₹1,50,000/- व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर।

🔹*सराहनीय भूमिका* :-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक धनसिंह नलवाया, निरीक्षक प्रतीक यादव, प्रभारी सायबर सेल तथा प्र.आर. 1319 दीपक पाल, आर. 1255 ईश्वर परिहार, आर. 1701 जितेन्द्र सिंह सेंगर एवं आर. 1662 प्रवीण कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।