पाँच माह पूर्व इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, नागदा रोड में हुई नकबजनी का खाचरौद पुलिस ने किया खुलासा

उज्जैन,दिनांक 12.05.2026 को फरियादी रईस पिता अजीज, निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, खाचरौद द्वारा थाना खाचरौद पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.05.2026 को वह अपने परिवार सहित शादी कार्यक्रम में बाहर गया था वापस लौटने पर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था तथा अलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवरात एवं नगदी गायब थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹*पुलिस कार्यवाही* :-
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बैछोटे के नेतृत्व में थाना खाचरौद एवं साइबर सेल की टीम द्वारा लगातार साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर प्रकरण की विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी अर्जुन पिता विक्रम चन्द्रवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जुना शहर, खाचरौद* को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मोहसिन पिता युसुफ खान, निवासी सातसवार मोहल्ला, खाचरौद के साथ मिलकर नकबजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी अर्जुन के हिस्से में आए चाँदी के जेवरात, कुल कीमत करीब ₹01 लाख 40 हजार रुपये, पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। प्रकरण में शामिल फरार आरोपी मोहसिन की तलाश जारी है।

🔹 *फरार आरोपी* :-
मोहसिन पिता युसुफ, निवासी सातसवार मोहल्ला, खाचरौद।

🔹*बरामद मशरूका* :-
चाँदी के जेवरात, अनुमानित कीमत ₹01 लाख 40 हजार रुपये।

🔹 *सराहनीय भूमिका* :-
निरीक्षक श्री धनसिंह नलवाया, थाना प्रभारी खाचरौद, निरीक्षक प्रतीक यादव, प्रभारी साइबर सेल, प्र.आर. 543 सुनील बैस, प्र.आर. 1244 महेन्द्र राडोदिया, आर. 589 मनीष, आर. 73 नारायण सरा, आर. 1701 जितेन्द्र सिंह सेंगर, आर. 1662 प्रवीण कुशवाह एवं आर. 1835 राजेश सोयल की सराहनीय भूमिका रही।