वाहनों के कांच फोड़कर नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन,दिनांक 06.10.2026 को फरियादी राजेश प्रजापत पिता जगदीश प्रजापत, उम्र 29 वर्ष, निवासी मुरलीपुरा, उज्जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि के समय मुरलीपुरा चौराहा पर खड़े तीन वाहनों के कांच फोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाकाल में अपराध क्रमांक 434/26, धारा 324(2), 296(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना महाकाल पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। घटना स्थल एवं आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों एवं पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी पवन उर्फ अक्षय पिता ओमप्रकाश मांझी, जाति भोई, उम्र 30 वर्ष, निवासी मुल्लापुरा, उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*🔹सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बादल, उप निरीक्षक के.के. मालवीय, आरक्षक क्रमांक 1869 लक्षदीप एवं आरक्षक क्रमांक 841 अभिषेक, थाना महाकाल, उज्जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।