एस आई आर में छूटे एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित होगे

उज्जैन,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार एस आई आर में छूटे एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित होगे।इस संबंध में प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर जानकारी दी।

श्री संदीप सिंह ने बताया कि पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विशेष शिविरों में पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त कर नियमानुसार ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।

विशेष शिविरों में विशेष रूप से एस आई आर में छूटे हुए मतदाता एवं ऐसे युवा, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए हैं, उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विशेष शिविरों में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त किए जाने वाले फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाना है।इस संबंध में BLO को निर्देशित किया गया है।