उज्जैन,शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चौड़े किए गए प्रमुख मार्गों पर अब किसी भी प्रकार का अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों एवं अतिक्रमण गैंग को ऐसे मार्गों पर लगातार निगरानी रखने तथा अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं*
*निगम आयुक्त श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जिन मार्गों का चौड़ीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां नालियों, फुटपाथ एवं सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। चौड़ीकरण का उद्देश्य नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है, इसलिए इन मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा*
*इस दौरान कंठाल से होते हुए सतीगेट तक के क्षेत्र में दुकानदारों एवं नागरिकों द्वारा नाली के ऊपर ओटले बनाकर, चढ़ाव निर्माण करते हुए एवं ब्लॉक लगाकर किए गए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को निगम की रिमूवल गैंग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया*
*आयुक्त श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौड़ीकरण वाले सभी मार्गों पर नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। नाली, फुटपाथ अथवा सड़क के हिस्से पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल हटाने की कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाए*
*आयुक्त ने कहा कि चौड़ीकरण के बाद मार्गों को पुनः अतिक्रमण मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिकता है, ताकि यातायात सुचारु रहे और नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो साथ ही दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देशित किया कि दुकानों के बाहर तक अतिक्रमण न करें अन्यथा जपती के साथ-साथ प्रभावी चालानी कार्यवाही भी की जाएगी*
*उक्त कार्यवाही भवन निरीक्षक श्री शिवम गुप्ता एवं नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा की गई!
