उज्जैन,माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार सिंहस्थ महापर्व 2028 को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन से प्रदत्त स्वीकृत राशि के अनुसार नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम में तेलीवाड़ा चौराहा से होते हुए टंकी चौराहा तक का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है गुरुवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा उक्त कार्य का निरीक्षण किया गया*
*उल्लेखनीय की नगर निगम द्वारा तेलीवाड़ा चौराहा से होते हुए टंकी चौराहा तक लगभग 500 मीटर लंबे मार्ग को 15 मी चौड़ा किया जाना है वर्तमान में क्षेत्र के रहवासियों द्वारा स्वयं अपने मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित इंजीनियर को निर्देशित किया कि नगर निगम द्वारा चौड़ीकरण के कार्य में रहवासियों को पर्याप्त सहयोग प्रदान करें साथ ही रात्रि में ही मार्ग से मलबे को हटाने का कार्य करें ताकि नागरिकों को आवागमन में समस्या ना हो*
*निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत उपस्थित रह!