सीमांकन नहीं करने पर पटवारी निलंबित

उज्जैन, नागगुराडिया महिदपुर के हल्का पटवारी द्वारा सीमांकन नहीं किये जाने की शिकायत पर कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर ग्राम नागगुराडिया हल्का पटवारी चयन गोपालसिंह तौमर तहसील झारड़ा को म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियत 9 में निहित प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि विगत 12 नवम्बर की आर.ओ. बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त टी.एल शिकायत कमांक 723300 में ग्राम नागगुराडिया स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 632/4, 635/1/1, 635/3/1 का हल्का पटवारी द्वारा सीमांकन नहीं किये जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए हल्का पटवारी ग्राम नागगुराडिया को निलंबित करने के निर्देश दिये गए । इस आधार पर तहसीलदार झारड़ा के प्रतिवेदन से सहमत होते हुवे ग्राम नागगुराडिया के हल्का पटवारी गोपालसिंह तौमर को एस डी एम महिदपुर द्वारा निलंबित कर दिया गया है।