उज्जैन, मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मनस्वी शर्मा एवं डीएसपी श्री भारत सिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना घट्टिया अंतर्गत चौकी पानबिहार पुलिस ने 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामदगी के मामले में विवेचना एवं पूछताछ के आधार पर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े इंदौर एवं उज्जैन के 04 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
इसी क्रम में थाना घट्टिया अंतर्गत चौकी पानबिहार पुलिस द्वारा 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामदगी के मामले में विवेचना एवं पूछताछ के आधार पर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े इंदौर एवं उज्जैन के 04 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रकरण का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई –
दिनांक बुधवार को पानबिहार चौकी पुलिस द्वारा गरोठ हाईवे के समीप पानबिहार-बच्चूखेड़ा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार महिला नजमा पति शब्बीर खान, उम्र 60 वर्ष, निवासी आगर नाका, उज्जैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
पुलिस द्वारा आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया तथा पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
रिमांड के दौरान पूछताछ में हुआ ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा –
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी नजमा द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी एवं विवेचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा इंदौर एवं उज्जैन के निम्नलिखित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
1. इस्माईल उर्फ गुड्डू पिता फारुख अंसारी, उम्र 36 वर्ष, निवासी खजराना, इंदौर।
2. जुनैद उर्फ जून्नू पिता मोहम्मद सलीम शेख, उम्र 21 वर्ष, निवासी असर्फी नगर, खजराना, इंदौर।
3. इश्तियाक पिता फैज मोहम्मद, उम्र 55 वर्ष, निवासी खैराती मस्जिद, तोपखाना, थाना महाकाल, उज्जैन।
4. अब्दुल रऊफ पिता अब्दुल कय्यूम अंसारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुअरा गार्डन, खजराना, इंदौर।
उक्त चारों आरोपियों से वर्तमान कार्रवाई में कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, किंतु विवेचना में ड्रग्स नेटवर्क से संबंधित संलिप्तता सामने आने पर चारों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में मुख्य आरोपी नजमा सहित कुल 05 आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी घट्टिया निरीक्षक श्री करण खोवाल, चौकी प्रभारी पानबिहार श्री प्रवेश जाटव, सहायक उपनिरीक्षक श्री रमाकांत मीणा, प्रधान आरक्षक श्री राजेंद्र राठौड़, आरक्षक श्री पवन शर्मा, महिला आरक्षक श्रीमती हेमलता बैरागी एवं सैनिक श्री विक्रम की सराहनीय भूमिका रही।