उज्जैन, श्रावण- भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान जी की कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार 16 नवंबर 2026 को सभामंडप में सायं 04 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जावेगी।
श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकालेश्वर बेंड भी सम्मिलित किया जाएगा साथ ही भजन मंडली, पुलिस बैण्ड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, से रामघाट होते हुए क्षिप्रातट पहुंचेगी, वहां मॉ क्षिप्रा के जल से पूजन-अर्चन पश्चात भगवान महाकाल की सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोड की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यननारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए पुन महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
इसी क्रम में परंपरानुसार श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक एवं अगहन (मार्गशीर्ष) माह में निकलने वाली श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारियॉ क्रमशः द्वितीय सवारी – सोमवार, 23 नवम्बर 2026, तृतीय सवारी – सोमवार, 30 नवम्बर 2026, चतुर्थ सवारी (राजसी सवारी) – सोमवार, 07 दिसम्बर 2026 को होगी
दिनांक 22 नवम्बर 2026 को रात्रि 11 बजे हरिहर मिलन सवारी निकाली जावेगी!