चोरी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना महाकाल पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

*🔹 घटना का विवरण*

फरियादी सोहेल खान निवासी गली नंबर 06, कोट मोहल्ला, उज्जैन द्वारा थाना महाकाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23.09.2026 की रात्रि करीब 11 बजे उन्होंने अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP13 FR 9291 घर के बाहर खड़ी की थी तथा सोने चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 06 बजे उठकर देखा तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। आसपास एवं संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाकाल में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक MP13 FR 9291 बरामद की गई।

*🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण*

* नाम: विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा (उर्फ राज)
* पिता का नाम: राजेश उर्फ राजू वर्मा
* जाति: बरगुंडा
* निवासी: मदरसे के पास, भैरवगढ़, उज्जैन।

*🔹 आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*

आरोपी के विरुद्ध पूर्व से उज्जैन जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण एवं इस्तगासा दर्ज होना पाया गया है।

1. थाना महाकाल – इस्तगासा क्रमांक 02/2025, धारा 102 बीएनएस।
2. थाना भैरवगढ़ – अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 49 बीएनएस।
3. थाना भैरवगढ़ – अपराध क्रमांक 222/2025, धारा 303(2) बीएनएस।
4. थाना भैरवगढ़ – अपराध क्रमांक 268/2024, धारा 303(2) बीएनएस।
5. थाना भैरवगढ़ – अपराध क्रमांक 275/2023, धारा 190, 294, 323, 506 भादवि।
6. थाना बड़नगर – अपराध क्रमांक 589/2025, धारा 303(2) बीएनएस।
7. थाना नागदा – अपराध क्रमांक 453/2025, धारा 303(2) बीएनएस।
8. थाना महाकाल – अपराध क्रमांक 480/2026, धारा 303(2) बीएनएस (वर्तमान प्रकरण)।

*🔹 बरामद मशरूका*

* एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल।
* रजिस्ट्रेशन क्रमांक – MP13 FR 9291।

उज्जैन पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है।