उज्जैन, माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसार सिंहस्थ महापर्व-2028 को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं बेहतर यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन से स्वीकृत राशि के अंतर्गत नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चौड़ीकरण कार्य प्रचलित हैं*
*इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा निगम अधिकारियों के साथ सिंहस्थ के दृष्टिगत चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। आयुक्त श्री मिश्रा ने प्रत्येक स्थल पर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से कार्य की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की*
*आयुक्त श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंहस्थ महापर्व का समय नजदीक है, इसलिए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में ही पूर्ण किए जाएं। जिन कार्यों में अपेक्षित गति नहीं है, वहां अतिरिक्त श्रमिक एवं आवश्यक संसाधन बढ़ाते हुए कार्य की गति तत्काल बढ़ाई जाए, निर्माण कार्य के दौरान मलबे को हटाए एवं नाली निर्माण ,सड़क निर्माण पोल शिफ्टिंग पेयजल कनेक्शन आदि कार्यों को गति प्रदान करे निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबन्धन के लिए पर्याप्त रूप से बेरिकेटिंग कर तुड़ाई कार्य को शीघ्र पूर्ण करे*
*निर्देश के क्रम में गणगौर दरवाजा से दानीगेट चौड़ीकरण कार्य में प्रभावित संरचनाओं को हटाने का कार्य आरंभ*
*निगम आयुक्त ने प्रचलित रामानुज कोट से दानी गेट तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया 470 मीटर लंबाई के साथ 18 मीटर चौड़ाई के साथ मार्ग को चौड़ीकरण किया जा रहा है निगम आयुक्त ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, अस्थाई अतिक्रमण हटाने गणगोर दरवाजा से दानीगेट मार्ग तक बंधक संरचनाओं को हटाने के निर्देश प्रदान किए*
*प्रभावित संरचनाओं एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाया*
*निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के क्रम में मोड की धर्मशाला से दानी गेट मार्ग चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत प्रभावित संरचना को हटाने का कार्य नगर निगम गैंग एवं जेसीबी से हटाया गया निगम आयुक्त ने सभी निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत यातायात एवं सुलभ आवागमन के लिए मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण हटाए।*
*निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री श्री प्रमोद मालवीय, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, श्री साहिल मैदावाला, भवन निरीक्षक श्री शिवम गुप्ता सहित संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
