उज्जैन, उज्जैन जिले में आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही निरंतर की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मनस्वी शर्मा (भापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग तराना श्री विवेक कनोडिया के मार्गदर्शन में थाना तराना पुलिस को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
🔹*घटना का विवरण* –
दिनांक 18.11.2026 को फरियादी राहुल, उम्र 26 वर्ष, निवासी तालाब की पाल, तराना द्वारा थाना तराना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह पेट्रोल पंप चौराहे पर पान की दुकान संचालित करता है। रात्रि में आरोपी रितिक पिता अशोक यादव, निवासी फतेहसिंह गली, मालीपुरा, तराना दुकान पर आया तथा निःशुल्क गुटखा एवं सिगरेट की मांग करने लगा। फरियादी द्वारा रुपये मांगने पर आरोपी ने स्वयं को क्षेत्र का दादा बताते हुए अश्लील गाली-गलौज की तथा दुकान का सामान एवं काउंटर बाहर फेंककर तोड़फोड़ की, जिससे फरियादी को आर्थिक नुकसान हुआ।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तराना में अपराध क्रमांक 707/2026 धारा 119(1), 296(बी), 324(2), 131, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*पुलिस कार्यवाही*–
प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना तराना पुलिस द्वारा आरोपी रितिक पिता अशोक , निवासी फतेहसिंह गली, मालीपुरा, तराना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 19.11.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को उप जेल तराना दाखिल कराया गया।
🔹*आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड* –
गिरफ्तार आरोपी रितिक के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट का एक अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।
🔹*सराहनीय भूमिका*–
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक परमानंद सिंह, आरक्षक 2002 शुभम सोलंकी, सैनिक 520 नारायण एवं सैनिक 131 बाबूलाल की सराहनीय भूमिका रही।