दुकान से जैकेट के दो बंडल चोरी करने वाले महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में जैकेट चोरी की घटना का पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

▪️*घटना का विवरण* –
दिनांक 19.11.2026 को फरियादी पिंटू पिता बने सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम भीलखेड़ा, थाना घट्टिया, जिला उज्जैन ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जैकेट बेचने का व्यवसाय करता है। दिनांक 18.11.2026 को वह इंदौर से जैकेट के दो बंडल, कुल कीमत करीब ₹41,850, बिक्री हेतु उज्जैन लाया था। उसने आरडी गार्डी अस्पताल के सामने आगर रोड स्थित अपनी बांस-बल्ली की दुकान में जैकेट के दोनों बंडल रखे थे। दिनांक 19.11.2026 की सुबह करीब 06:20 बजे अज्ञात दो व्यक्ति ऑटो रिक्शा से आए और दुकान से जैकेट के दोनों बंडल चोरी कर फरार हो गए। फरियादी द्वारा ऑटो रिक्शा का नंबर MP-13-AN-9450 देखा गया था।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिमनगंज मंडी में अपराध क्रमांक 852/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️*पुलिस की कार्रवाई एवं बरामदगी* –
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया। हिकमत-अमली से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आज दिनांक को *आरोपीगण वकील पिता हजारीलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी शंकरपुर, मक्सी रोड, पवासा, उज्जैन, पार्वती पति अरविन्द, उम्र 30 वर्ष, निवासी शंकरपुर, मक्सी रोड, पवासा, उज्जैन को गिरफ्तार किया गया*। आरोपियों की निशानदेही पर MR-5 रोड स्थित टैंचिंग ग्राउंड के पास खड़ा चोरी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा क्रमांक MP-13-AN-9450 बरामद किया गया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें रखे 11 नग जैकेट एवं 04 नग लेडीज स्वेटर पंचानों के समक्ष विधिवत जप्त किए गए।

पुलिस द्वारा आरोपियों से करीब ₹30,000 कीमत का कपड़ा एवं चोरी में प्रयुक्त करीब ₹2,50,000 कीमत का ऑटो रिक्शा जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दिनांक 03.12.2026 तक के न्यायिक रिमांड पर भैरवगढ़ जेल भेजा गया।

▪️ *आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड* – गिरफ्तार आरोपी वकील पिता हजारीलाल बंजारा के विरुद्ध थाना चिमनगंज मंडी में पूर्व से कुल 09 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध चोरी, गोवंश संबंधी अपराध, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आबकारी अधिनियम उल्लंघन एवं राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है।

▪️*सराहनीय भूमिका* –
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक पाटीदार, सउनि दिनेश सरोठिया, आरक्षक मयंक राव एवं महिला आरक्षक पूजा सोनगरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।