उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद परासर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका शिंदे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी माधवनगर गजेन्द्र पचौरिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा मोबाइल दुकानों में चोरी के दो प्रकरणों में फरार आरोपियों की तलाश कर प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा तेलंगाना की जिला जेल नलगोंडा में निरुद्ध दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर उज्जैन लाकर गिरफ्तार किया गया।
*🔹घटना का विवरण -*
दिनांक 10.07.2026 से 11.07.2026 की दरमियानी रात थाना माधवनगर क्षेत्र स्थित फ्रीगंज क्षेत्र की मोबाइल दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा शटर तोड़कर मोबाइल फोन चोरी किए गए थे। उक्त घटनाओं में थाना माधवनगर पर अपराध क्रमांक 297/2026 एवं 298/2026, धारा 331(6), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
दोनों प्रकरणों में कुल 201 मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
*🔹आरोपीगण -*
1. मोहम्मद तबरेज पिता दाऊद शेख, उम्र 40 वर्ष, निवासी चाँद सवेली दरगाह कंपाउंड, सखी विहार रोड, मुंबई।
2. मोहम्मद रफीक पिता अब्दुल नबी, उम्र 54 वर्ष, निवासी नियाज गार्डन, काजी स्ट्रीट, गोलकोंडा, हैदराबाद, तेलंगाना।
*🔹पुलिस कार्रवाई -*
प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं पतारसी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी तेलंगाना राज्य के थाना खम्मम एवं थाना नलगोंडा के अपराधों में संलिप्त होकर जिला जेल नलगोंडा, तेलंगाना में निरुद्ध हैं।
उज्जैन पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय उज्जैन से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना माधवनगर पुलिस द्वारा उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 26.11.2026 तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
*🔹सराहनीय भूमिका-*
निरीक्षक गजेंद्र पचौरिया, उनि जितेन्द्र सोलंकी, आरक्षक 1399 देवराज सिसोदिया एवं आरक्षक 1632 देविसिंह सिसोदिया।